DESK:बैंक मैनेजर का कारनामा सामने आया है। लोन पास कराने के नाम पर अब तक 39 हजार के देसी मुर्गे खा चुके हैं। लेकिन आज तक किसान का लोन पास नहीं करवा सके। इस बात से आहत होकर पोल्ट्री फार्म मालिक मदद की गुहार लगाने एसडीएम साहब के पास मुर्गे का रसीद लेकर पहुंच गया। बैंक मैनेजर अभी तक 39 हजार का देसी मुर्गा खा चुके हैं उसका रसीद पोल्ट्री फार्म मालिक संभा......
DELHI: संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल कल यानी 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा का कार्यकाल अगले तीन साल के लिए होगा।RBI के कामकाज का पुराना अनुभवमल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।......
DESK: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोमवार को एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो का पहला विमान उतरा। विमान का वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। पहली लैंडिंग के साथ ही जेवर एयरपोर्ट कॉमर्शियल सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है।दरअसल, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज इंडिगो की पहली उड़ान सफलतापूर्वक उत......
DESK:ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। ऐसा करने के पीछे का कारण यह है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज जंक्शन के बीच थर्ड लाईन का काम चल रहा है जिसे लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया है।पंडित दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज जंक्शन के बीच थर्ड लाईन कार्य के मद्देनजर करछना स्टेशन पर यार्ड रि......
DELHI: पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमा पर डटे आंदोलनकारी किसानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने किसानों की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें शंभू बॉर्डर खोलने की मांग की गई थी।दरअसल, किसान आंदोलन की वजह बंद शंभू बॉर्डर फिलहाल बंद ही रहेगा। दिल्ली कूच की जिद पर अड़े किसानों ने पंजाब के सभी हाइवे को खोलने की मांग की थी। किसा......
DESK: विद्रोहियों ने रविवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में घुसकर तख्ता पलट कर दिया। विद्रोहियों के आते ही राष्ट्रपति असद देश छोड़कर भाग गये। सीरियाई सरकार के गिरने के साथ ही असद परिवार के 50 साल के शासन का अंत हो गया। दरअसल सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर भाग चुके हैं। सेना ने राष्ट्रपति के देश......
DESK: हाल ही में एक अद्भुत घटना ने वैज्ञानिकों और पक्षी प्रेमियों को चकित कर दिया। दुनिया की सबसे उम्रदराज ज्ञात पक्षी, विजडम नामक एक लेसन अल्बाट्रॉस, ने लगभग 74 साल की उम्र में अपना 60वां अंडा दिया है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसने दुनिया भर में लोगों का ध्यान खींचा है।विजडम को पहली बार 1956 में एक वयस्क के रूप में चिन्हित किया गया था और तब से वह लगा......
DESK: नासा ने हाल ही में दो एस्टेरॉइड्स, 2024 WG3 और 2024 XB3 को धरती के करीब से गुजरते हुए देखा है। ये दोनों एस्टेरॉइड्स काफी बड़े आकार के हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने आश्वस्त किया है कि इनसे धरती को कोई खतरा नहीं है। नासा के वैज्ञानिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।प्लेन जितना बड़ा एस्टेरॉइडजानकारी के मुताबिक, एस्टेरॉइड2024 W......
DELHI: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। किसान संगठनों ने घोषणा की है कि वह रविवार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर कूच करेंगे।किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सरकार से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस किसानों पर झूठे आरोप लगा रही है और उन्ह......
DESK: मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। थ्रेट मैसेज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। अजमेर में रजिस्टर्ड नंबर से 7 दिसंबर को मुंबई पुलिस को यह मैसेज भेजा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुल......
DESK: बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में असम की बराक घाटी में स्थित होटलों के मालिकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। होटल संचालकों ने घोषणा की है कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं होते, तब तक वे अपने होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों को नहीं ठहराएंगे।बराक घाटी में कछार, श्रीभूमि (पूर्व में करीम......
DESK:आजकल लोग सोशल मीडिया पर ही प्यार कर बैठते हैं। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच जाती है। लेकिन सफलता हर किसी को नहीं मिलती। कभी-कभी सोशल मीडिया पर हुए प्यार में बड़ा धोखा भी नसीब हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जालंधर के मंडियाला के रहने वाले दीपक के साथ जो एक महीने पहले ही दुबई से घर लौटा था। दुबई में रहने के दौरान उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मट इंस्टाग्र......
DESK:अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते दिनों एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें GPS के भरोसे चल रही एक कार अधूरे पुल से नीचे गिर गई। जिससे कार में सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वही ताजा मामला कर्नाटक के बेलागावी का है जहां गूगल मैप का भरोसा करना बिहार के एक परिवार को भारी पड़ गया जो कार से गोवा घूमने के लिए निकले थे। गूगल मैप क......
DELHI: पंजाब और हरियाणा सीमा पर शंभू बॉर्डर से शुक्रवार को 101 किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए पैदल मार्च पर निकला था। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने बहुस्तरीय अवरोध लगाकर उन्हें रोक दिया। जब किसानों ने अवरोध तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में करीब 15 किसान घायल हुए हैं, जिनमें से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।किसा......
DESK: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र के सकरावा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर एक पानी के टैंकर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहु......
DELHI: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली बोर्डर पर डटे हुए हैं और दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दे दी है।दरअसल,भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब किसान बिना किसी गारंटी के2ला......
MAHARASTRA:देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री बने हैं। मुंबई के आजाद मैदान में उन्होंने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। वही एकनाथ शिंदे और अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट......
DELHI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया है। यह फैसला रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना के तहत कर्मचारियों और नियोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए लिया गया है।ELI योजना क्या है?ELI योजना सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश में रोजग......
DESK:असम सरकार ने राज्य में एक बड़ा फैसला लेते हुए होटलों, रेस्तरां और सभी सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया कि असम मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में किसी भी होटल, रेस्तरां या सार्वज......
DESK :शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर में उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। तभी उनके ऊपर हमला बोला गया है। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए हैं। घटना के समय अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पहरेदार के रूप में अपनी सेव......
DESK : बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि इसे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। सुबह आए इन झटकों से लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। यह भूकंप के झटके तेलंगाना में महसूस किए गए हैं।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्र......
MUMBAI: महाराष्ट्र के कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने देवेंद्र फडणवीस उनके आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह इनकी दूसरी मुलाकात है। इससे पहले एकनाथ शिंदे और फडणवीस की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। बता दें कि एकनाथ शिंदे की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी।तबीयत ठीक होने के बाद वो 4 दिन बाद वापस मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा पहुंचे......
DESK: स्कूल, होटल, हॉस्पिटल, जेल, ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी कई बार पहले दी जा चुकी है लेकिन इस बार ऐतिहासिक धरोहर को उड़ाने की धमकी दी गयी है। दुनियां के सात अजूबों में से एक उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ऐतिहासिक ताजमहल की हम बात कर रहे हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट को ईमेल के जरीये ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकीभरा ईमेल आने के बाद हड़......
DESK:योग गुरु बाबा रामदेव ने बढ़ती उम्र को रोकने का देसी तरीका लोगों को बताया है। पतंजलि योगपीठ में योग अभ्यास के दौरान बाबा रामदेव ने अपने हाथों से गधी का दूध निकाला और उसे पिय लिया। ऐसा करने से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया।अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रामदेव ने कहा कि गधी का दूध स्वादिष्ट और पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होता ह......
DELHI: देश में उपचुनाव के बाद नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेनेके बाद लोकसभा में सदस्यों की संख्या पूरी हो गई है। सदस्यों की संख्या पूरी होने के बाद सदन के भीतर सीटों का सीक्वेंस बदल गया है।दरअसल, लोकसभा में सांसदों की संख्या पूरी होने के बाद सीटों की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। नए सांसदों के सदन में आने के बाद कुछ पुराने सांसदों की सीटों म......
DELHI: सोमवार, 2 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली कूच करने के लिए नोएडा बॉर्डर पर पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जुटे किसानों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रशासन के साथ जद्दोजहद की। किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर नोएडा की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया था।पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई थी। किसानों को रो......
DESK: अफ्रीकी देश दक्षिण गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा देश के दूसरे सबसे बड़े शहर एनजेरेकोरे में हुआ है।रिपोर्टों के मुताबिक, एक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान रेफरी के एक फैसले को लेकर दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मैदान में भगदड़ मच गई और......
DESK:उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक आलीशान रिसॉर्ट में हुए निकाह समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को सूटकेसों में भरकर 2 करोड़ 56 लाख रुपये नकद दहेज के रूप में दिए जा रहे हैं।वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जूता चुराने की रस्म के दौरान 11 लाख रुपये और एक धर्मस्थल के लिए 8 लाख......
DESK : चंद मिनट की खुशियां फिर ग़मों का छाया है। पहले ख़ुशी में छलकें आंसू अब ग़मों की बूंद से आँखों के सामने अंधेरा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हम की हम आपको शेरों शायरी सुना रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि यह बातें हम इस वजह से कह रहे हैं क्योंकि एक परिवार के घर में कुछ दिन पहले ही बड़ी खुशियां आई और पुरे परिवार के आँखों में खुशी के आंसू थे ......
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को शाम 4 बजे फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। गुजरात के चर्चित गोधरा कांड़ पर आधारित इस फिल्म की पीएम मोदी पहले ही तारीफ कर चुके हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था,बहुत बढ़िया कहा आपने। ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई......
DESK:परिवारवालों के खिलाफ जाकर एक लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के इस कदम से परिजन काफी गु्स्सा हो गये। परिजनों ने शादी के तेरह दिन बाद लड़की का श्राद्धकर्म कर दिया। जिंदा लड़की का परिजनों द्वारा श्राद्धकर्म किये जाने की चर्चा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।हैरान कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शक्करखेड़ी गांव का है। ज......
DELHI: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसदीय समिति ने राज्य सरकारों से वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण और कब्जे के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। समिति ने यह कदम सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में उल्लिखित कई राज्यों में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के आरोपों के मद्देनजर उठाया है।संसदीय समिति ने विशेष रूप से वक्फ अधिनियम की धारा40के तहत वक्फ बोर्डों......
DESK : उत्तर प्रदेश के बदायूं में नीलकंठ मंदिर या जमा मस्जिद मामले में अब अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। बदायूं सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहे मामले में फस्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। इस मामले में पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट भी आ चुकी है। वहीं अब इंतजामिया और कमेटी वक्फ बोर्ड इस......
DESK:सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाएगा यह कहना मुश्किल है। आए दिन मेट्रो से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। बता दें कि वायरल यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं है।जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़कियां मेट्रो में तौलिये लपेटकर सफर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में ......
DESK: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कलेक्टर विलास भोसकर ने हाल ही में एक अनोखा कदम उठाते हुए किसान बनकर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घंटों तक लाइन में लगकर किसानों की तरह धान बेचा और व्यवस्था का जायजा लिया।किसान बनकर पहुंचे कलेक्टरगुरुवार को कलेक्टर भोसकर और एसडीएम रवि राही ट्रैक्टर पर सवार होकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने सिर पर ......
DESK : आइसक्रीम खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर शख्स कभी न कभी जरूर आइसक्रीम का स्वाद जरूर लिया होगा। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इसके खाने से जान भी चली जाती है। वह भी किसी एक ही नहीं बल्कि तीन लोगों की। अब यह खबर पढ़कर आप भी दंग रहे गए न कि आखिकार आइसक्रीम खाने से जान कैसे जा सकती है ? तो आपको बता दें कि जी हां यह खबर सच है और कहीं बाहर की घटना ......
DESK: दिसंबर महीना साल का अंतिम महीना है और यह रविवार से शुरू हो रहा है। इस महीने में क्रिसमस सहित कई त्योहारों और पर्वों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। कुल मिलाकर, बैंक 17 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में जल्द से जल्द बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटा लें।दिसंबर महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अलग-अलग दिन छुट्टी रहने वाली है।......
DESK:मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स को सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधकर गंदगी फैलाना काफी भारी पड़ गया। नगर निगम का नोटिस देखकर भैंस के मालिक का माथा घूम गया।दरअसल, ग्वालियर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधने और गंदगी फैलाने पर एक व्यक्ति पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई गायत्री......
DELHI: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.4% पर सिमट गई है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि के 8.1% की तुलना में काफी कम है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।रिटेल महंगाई और कॉरपोरेट नतीजों का असररिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेल खाद्य महंगाई मे......
DESK: महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भंडारा से गोंदिया जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के पास एक बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।दरअसल, यह घटना दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बी......
DESK : वक्फ संशोधन विधेयक को शीतकालीन सत्र में पारित कराने की तैयारी में बैठी केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। संसद में विधेयक पर गठित जेपीसी के कार्यकाल को बजट सत्र तक बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। समिति के अध्यक्ष ने सदन में जेसीपी का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।दरअसल, वक्फ विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय स......
DESK: मुंबई में एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की आत्महत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सृष्टि अपने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की प्रताड़ना से परेशान थी। आदित्य अक्सर सृष्टि के साथ बुरा व्यवहार करता था, उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करता था और नॉनवेज खाने से भी रोकता था।सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार प......
DESK:राजस्थान के जालोर जिले के पोषाणा में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन एक राजकीय विद्यालय की दीवार ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सायला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे से मृतकों के शवों को निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया।इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच ......
DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां प्रशांत विहार इलाके में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ब्लास्ट किस तरह का था।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई......
DESK: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शॉपिंग मॉल के कर्मचारी ने सैलरी बढ़ाने की मांग को ठुकराए जाने पर गुस्से में आकर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रखे 18 लाख रुपये के सामान को तोड़ दिया।घटना 2 नवंबर की है स्टाफ की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी क......
DELHI: वायनाड सीट से पहली बार सांसद बनी प्रियंका गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान प्रियंका का पूरा परिवार सदन में मौजूद था। प्रियंका की मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी के अलावा पति रॉबर्ट वाड्रा, उनके बेटे रेहान और बेटी मिराया भी सदन में मौजूद थे।प्रियंका गांदी क्रीम करर की साड़ी पहनकर संसद भवन पहुंची......
DESK: रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने और पैसा कमाने के लिए रील बनाने वाले लोग किसी भी हद को पार कर जा रहे है। ऐसे लोगों को इस बात का भी होश नहीं होता है कि वह कहां और क्या रील बना रहे हैं। हरियाणा में लेडीज अंडरगारमेंट्स पहनकर रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया।दरअसल, पानीपत के इंसार बाजार में एक युवक महिल......
DESK: यूपी के जामा मस्जिद के बाद अब राजस्थान के अजमेर में स्थित दरगाह शरीफ के सर्वे का काम जल्द ही शुरू हो सकता है। राजस्थान की नीचली अदालन ने हिंदू पक्ष की उस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है जिसमें दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया था।दरअसल, हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर दरगाह शरीफ के सर्वे क......
DESK: किसी भी शादी समारोह से पहले सगाई की रस्म काफी अहम होती है। सगाई होने के साथ ही यह तय हो जाता है कि युवक-युवती जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई के मौके पर अंगूठी पहनाने की रस्म होती है लेकिन अगर कोई जोड़ा अंगूठी की जगह एक दूसरे को हेलमेट पहनाए तो इसे क्या कहेंगे?दरअसल, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया ह......
DESK: नगर निकाय में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने संविदा पर बहाल कर्मियों का मानदेय तय कर दिया है। पहले उन्हें हर दिन 412 रुपए मिलते थे लेकिन अब उन्हें हर महीने 10 हजार 712 रुपए मिलेंगे।इसको लेकर यूपी के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी नगर आयु......
हड़ताल पर प्रहार! 10 अप्रैल तक काम पर नहीं लौटने वाले CO की नौकरी पर ब्रेक... प्रमोशन की संभावना भी खत्म...
लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?...
बिहार में खौफनाक कत्ल: अधेड़ की हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को दो हिस्सों में काटा, अलग-अलग जगह किया दफन...
बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला.....
बुलेट की मांग बनी मौत की वजह? पूर्वी चंपारण में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप...
बिहार में बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर...
बिहार का यह सदर अस्पताल हुआ हाईटेक: लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन...
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हादसे के बाद भड़का गुस्सा, उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर थानाध्यक्ष से की मारपीट...
मोतिहारी जहरीली शराब कांड: पुलिस एक्शन के बीच आरोपी की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा...
Bihar Transport News: भ्रष्टाचार के आरोपी परिवहन ESI को मिला दंड, JDU सांसद ने की थी शिकायत, 1.45 Cr की अवैध संपत्ति केस में सजा मिलना बाकी ...