ब्रेकिंग
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडरलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

Indian Railway : 'गंदे बेडरोल और AC कोच में कॉकरोच का आतंक...', रेलवे तक पहुंची शिकायत; अब हुआ एक्शन

Indian Railway : बरौनी-गोंदिया और बरौनी-लखनऊ ट्रेनों में गंदे बिस्तर और कॉकरोच यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। हाल ही में अप बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस

 indian railway
indian railway
© REPOTER
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rail News : रेल यात्री से जुड़ी एक अहम खबर है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों ट्रेनों में गंदे बेडरोल को लेकर लगातार शिकायत आ रही है। इसके साथ साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। ट्रेनों में पानी की मॉनीटरिंग नहीं किए जाने की भी लगातार शिकायताएं आ रही हैं। फिर भी रेल अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में इसी से जुड़ा एक खबर सामने आया है। 


खबर यह है कि अप 15231 अप बरौनी से गाेंदिया एक्सप्रेस में गंदगी को लेकर ओबीएचएस पर 500 तथा कॉकरोच को लेकर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इधर डाउन 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में भी गंदे बेडरोल की शिकायत दर्जनों यात्रियों ने की है। उक्त ट्रेन के एसी-2 में सफर कर रही 72 वर्ष की कमलेश अग्रवाल ने कहा कि रेलवे की ओर से भारी लापरवाही बरती जा रही। 72 साल उम्र वाले को ऊपर का दे दिया। दो-तीन बार गंदे बेडरोल वापस करने के बाद भी साफ नहीं दिया। तौलिया भी नहीं दिया।


वहीं, बेडरोल कर्मी से बात की गई तो उसने ठेकेदार द्वारा मात्र 50 तौलिया और इसी तरह का बेडरोल देने की बात की। इस ट्रेन के एम-1,2 में पानी खत्म हो जाने और शौचालय में गंदगी की शिकायत टीटीई द्वारा कंट्रोल को की गई। यात्री ने देवरिया में ही शिकायत की। लेकिन छपरा में पानी नहीं भरा गया  इसके बाद मुजफ्फरपुर में पानी भरने के साथ, साफ-सफाई कराई गई।


इधर, इसको लेकर उन्होंने रेल अधिकारियों पर काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने पहले गंदगी और गंदेबेडरोल की शिकायत एक पूर्व डीजीपी द्वारा की गई थी। इसको लेकर समस्तीपुर रेलमंडल में कई इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई। लेकिन यहां सोनपुर रेलमंडल में इतनी सारी शिकायत होने के बाद भी केवल जुर्माना लगा कर छोड़ दिया जा रहा। इसके कारण व्यवस्था में सुधार नहीं आ रही। अप बरौनी-गोंदिया के बी-3 कोच में सफर कर रहे अमलेश सिंह ने रेलमदद व मंत्रालय को टैग कर फोटो के साथ शिकायत थी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें