ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

पिता के शव के दो टुकड़े कर जलाने की जिद! जानिये अंतिम संस्कार को लेकर क्यों भिड़े दो भाई

MP News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर दो बेटों में विवाद हो गया।

MP News
अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MP News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। यहां बुजुर्ग पिता के दाह संस्कार को लेकर दो बेटों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि एक बेटे ने पिता के शव को बीच से काटकर दाह संस्कार करने तक की बात कह दी। दरअसल, जिला ग्राम ताल लिधौरा निवासी ध्यानी सिंह घोष का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। छोटा पुत्र दामोदर अपने पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगा। मौत की सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदार भी गमगीन परिवार के घर पहुंच गए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि  बड़ा भाई किशन सिंह घोष अपने पिता की अंत्येष्टि करने की जिद करने लगा।


बड़े भाई की जिद को छोटे भाई ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसने ही पिता की सेवा की है और वही अब अंतिम संस्कार करेगा। अंतिम संस्कार को लेकर दोनों भाई आपस में भिड़ गये। मामला इतना बढ़ गया कि बड़े भाई किशन ने अपने पिता के शरीर के दो टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर सभी लोग विचलित हो उठे और मामला और बिगड़ गया।


विवाद बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार छोटे बेटे दामोदर ने अंतिम समय में पिता की तबीयत बिगड़ने पर उनका ध्यान रखा और सेवा की। लिहाजा गांव के लोगों ने भी छोटे बेटे को अंतिम संस्कार करने की बात कही। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने दामोदर के साथ जाकर बुजुर्ग की मौत के बाद 6 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया। विवाद और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार छोटे बेटे ने किया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें