ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bird Flu: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू से हड़कंप, 10 KM का एरिया अलर्ट जोन घोषित

Bird Flu: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की एंट्री से लोग दहशत में हैं। चंद्रपुर के मंगली गांव और आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है।

 Bird Flu
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू से हड़कंप
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bird Flu: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बर्ड फ्लू की एंट्री से हड़कंप मच गया है। मंगली गांव और आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे को बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1) की एंट्री के बाद अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। बर्ड फ्लू के केस के बाद अधिकारी  सतर्क हो गये हैं। जिसके बाद संक्रमित मुर्गियों को मारा जाएगा साथ ही अन्य एहतियाती कदम भी उठाए जा रहे हैं।


दरअसल 25 जनवरी को मंगली गांव में पॉल्ट्री पक्षियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच की रिपोर्ट आने के बाद इन नमूनों में बर्ड फ्लू के वायरस एच5एन1 की पुष्टि हुई। चंद्रपुर के कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष ने जिले में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया है। इसमें बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए जाने की रूपरेखा बताई गई है।


प्रभावित इलाकों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसके तहत मंगली, गेवरलाचक और जूनोनाटोली क्षेत्रों में संक्रमित पक्षियों को मारा जाएगा। साथ ही मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाएगा और बची हुई मुर्गियों का आहार और अंडे भी नष्ट किए जाएंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें