ब्रेकिंग
‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Explosion in Cracker Factory: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत

Explosion in Cracker Factory: पश्चिम बंगाल के पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

west bengal news
पटाखा फैक्ट्री में धमाका
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Explosion in Cracker Factory: पश्चिम बंगाल के मदिया में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमका हुआ है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे।


यह घटना कल्याणी के रथतला इलाके में घनी आबादी के बीच स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई है। पुलिस की मानें तो धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के आसपास मौजूद घरों को भारी नुकसान हुआ है। जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाका कैसे हुआ। 


धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाका कैसे हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें