ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

गरीब किसान को मिला 7 करोड़ के बिजली बिल का 'झटका', घर में है सिर्फ 1 बल्ब और पंखा

Basti News: यूपी के बस्ती में एक गरीब किसान को बिजली विभाग ने 7 करोड़ का बिल थमाया है। किसान के घर में केवल एक पंखा और बल्ब है।

Basti News
किसान को मिला 7 करोड़ का बिजली बिल
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक किसान मोलहु को 7.33 करोड़ रुपए का बिजली बिल भेजा गया है। करोड़ों के बिजली बिल को देखकर किसान हैरानी में पड़ गया है। किसान का कहना है कि जितना बिल आया है, उनकी पूरी संपत्ति भी उतनी नहीं है।


दरअसल बस्ती जिले के हरैया उपकेंद्र के रमया गांव के रहने वाले किसान मोलहु ने साल 2014 में 1 किलो वॉट का बिजली कनेक्शन लिया था। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में उनका बकाया बिल 75 हजार रुपए आया था, लेकिन एक महीने बाद यह बिल अचानक 7 करोड़ 33 लाख रुपए का हो गया। जब गांव में बिजली विभाग के अधिकारी बिजली मीटर चेक करने आए थे, तो उनके रजिस्टर्ड नंबर से बिल चेक किया गया और बताया गया कि 7.33 करोड़ रुपए का बकाया है। जबकि पिछले महीने तक उनका बिल केवल 75 हजार रुपए का था। 


करोड़ों के बिजली बिल को देखकर किसान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वहीं किसान ने बिजली विभाग से इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि उसके घर में केवल पंखा और बल्ब जलते हैं, ऐसे में इतना बढ़ा हुआ बिल आना समझ से परे है। वहीं बिजली विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि गलती को सुधार कर जल्द ही नया बिल जारी किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें