ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Karnataka: सरकारी अस्पताल की करतूत, सर्जरी के बाद टांके की जगह लगा दी feviquick, नर्स सस्पेंड

Karnataka News: कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में बच्चे के गाल पर लगे घाव पर टांके की जगह फेवीक्विक चिपका दी गई। शिकायत के बाद नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

  Karnataka News
सर्जरी के बाद टांके की जगह लगा दी feviquick
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Karnataka News: कर्नाटक से लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। यहां एक 7 साल के बच्चे को चोट लग गई, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहां नर्स ने बच्चे के गाल पर लगे घाव पर टांके लगाने की बजाय फेवीक्विक से चिपका दिया।  नर्स ने बच्चे की सर्जरी करने के बाद उसके घाव पर टांके नहीं लगाए, बल्कि उसे फेवीक्विक से चिपका दिया। जब बच्चे के परिजन ने इस पर सवाल किया, तो नर्स ने कहा कि वह सालों से ऐसा करती आ रही है। इसलिए घबराने वाली बात नहीं है। हालांकि अब नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।


यह  मामला 14 जनवरी का है। हावेरी जिले के हनागल तालुक के अदूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक परिजन अपने सात साल के बच्चे गुरुकिशन अन्नप्पा होसामानी को लेकर पहुंचे। बच्चे के गाल पर चोट लगी थी और उसके घाव से खून बह रहा था। नर्स ने बच्चे के घाव पर टांके लगाने की बजाय उसे फेवीक्विक से चिपका दिया। जब बच्चे के माता-पिता ने नर्स से सवाल पूछा तो उसने कहा कि टांके लगाने से बच्चे के चेहरे पर निशान रह जाएगा। 


इस दौरान बच्चे के परिजनों ने नर्स का वीडियो बना लिया। जिसके बाद परिजनों ने नर्स की शिकायत कर दी और वीडियो अधिकारियों को दिखाया। इसके बाद नर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया और बुधवार को उसे सस्पेंड कर दिया गया।  नर्स को सस्पेंड करने का फैसला राज्य सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में लिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “फेवीक्विक एक चिपकने वाला पदार्थ है, जिसके मेडिकल इस्तेमाल की इजाजत नियमों के तहत नहीं है. इस मामले में,बच्चे के इलाज के लिए फेवीक्विक का इस्तेमाल करने वाली जिम्मेदार स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया है और जांच की जा रही है।” 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें