ब्रेकिंग
बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, यमुना के पानी में 'जहर' मिलाने की कही थी बात

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है।

delhi election
केजरीवाल पर केस दर्ज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

delhi: कल 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा का चुनाव है। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर हरियाणा में केस दर्ज किया गया है। यमुना के पानी में जहर मिलाने के बयान को लेकर हरियाणा के शाहबाद थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। 


बताया जा रहा है कि अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल केजरीवाल ने बीजेपी पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इसी बयान को लेकर दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।


गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बीजेपी अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं। यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है लेकिन ऐसा हम होने नहीं देंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें