ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल

गुवाहाटी से पटना आ रही Spicejet की फ्लाइट की बागडोगरा में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों काटा बवाल

Spicejet की इस फ्लाइट से कुल 86 यात्री गुवाहाटी जाने वाले थे लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान को रद्द कर दिया गया। जिससे गुस्साएं पैसेजर्स ने जमकर हंगामा मचाया। कईयों ने तो अपना पैसा वापस ले लिया जबकि कई यात्रियों को होटलों में ठहराया गया है।

BIHAR
इमरजेंसी लैंडिंग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

emergency landing: विमान में अचानक आई खराबी की वजह गुवाहाटी से पटना आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वही विमान रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा मचाया। कईयों ने अपना पैसा रिटर्न ले लिया। 


बताया जाता है कि गुवाहाटी में स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-3445 को 11 बजकर 10 मिनट पर पटना के लिए उड़ान भरना था लेकिन यह विमान  दो घंटे विलंब से 1 बजे टेकऑफ किया। पटना के लिए उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद विंग्स में अचानक खराबी आ गई। इस बात की सूचना पायलट ने तुरंत ATC की दी। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करने को कहा। 


आदेश मिलते ही पायलट ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान को उतारा। जिसके कारण यह फ्लाइट पटना नहीं आ सकी। इस विमान को वापस 1 बजकर 40 मिनट पर पटना से गुवाहाटी जाना था लेकिन 3 घंटे तक जब फ्लाइट पटना नहीं लौटी तब इसे कैंसिल कर दिया गया। विमान कैंसिल होने की सूचना मिलते ही यात्री गुस्सा हो गये और हंगामा करने लगे। इस विमान से कुल 86 पैसेंजर्स गुवाहाटी जाने वाले थे लेकिन विमान रद्द हो जाने की वजह से लोग काफी परेशान थे. कई पैसेजर्स ने अपना टिकट रिटर्न करा पैसा वापस ले लिया वही कई को होटलों में ठहराया गया है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें