बिहारमुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुंगेर में बाकरपुर स्थित एक घर में हथियार निर्माण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। दो हथियार निर्माता मोहम्मद समीर और तारीफ अनवर को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक देशी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।











