ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar Crime News: बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 17.66 लाख कैश की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Bihar Crime News: अरवल जिले के करपी स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से 17.66 लाख नकद चोरी हो गया। कैशियर की अनुपस्थिति में तीन संदिग्ध युवकों ने कैश केबिन से नकदी से भरा बैग चुरा लिया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के अरवल जिले के करपी प्रखंड के तेलपा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में शनिवार दोपहर एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक के कैश काउंटर से 17,66,840 नकद से भरा बैग चोरी हो गया।


बैंक कैशियर शशांक शिवम ने बताया कि घटना के समय वह बैंक के आईटी सेल से लिंक संबंधित बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान कैश केबिन का ताला खुला हुआ था, जिसे चोरों ने मौके का फायदा उठाकर निशाना बनाया। वे सीधे कैश केबिन में घुसकर बैग उठाकर फरार हो गए।


बैंक शाखा प्रबंधक रामबली प्रसाद, जो घटना के समय अरवल जिला मुख्यालय में मौजूद थे, ने बताया कि दोपहर 12:45 बजे तीन संदिग्ध युवक बैंक में दाखिल हुए और लगातार कैश काउंटर पर नजर बनाए रखी। करीब 1:27 बजे उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसी समय बैंक में रुपए गिनने वाली मशीन की मरम्मत के लिए मैकेनिक भी मौजूद था, जिससे बैंक का ध्यान बंटा हुआ था।


घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार सिंह और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और CCTV फुटेज की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, चोरी गई राशि में शनिवार को बैंक में आई नई नकदी भी शामिल थी।


शाखा प्रबंधक ने माना कि बैंक सुरक्षा में चूक हुई है, क्योंकि कैश केबिन असुरक्षित रूप से खुला था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। इस घटना से करपी और आसपास के इलाकों में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें