ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार

मुंगेर में बाकरपुर स्थित एक घर में हथियार निर्माण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। दो हथियार निर्माता मोहम्मद समीर और तारीफ अनवर को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक देशी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मुफ्फसिल थाने की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बाकरपुर में एक घर में हथियार बनाए जा रहे हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर स्पेशल टीम के साथ उस घर में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो हथियार निर्माता गिरफ्तार हुए, जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना निवासी मो समीर और मो तारीफ अनवर के रूप में हुई।


पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हथियार तस्करों और निर्माताओं के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 


मुंगेर में हाथियार निर्माण का इतिहास काफी पुराना रहा है। यही कारण है कि यहां के अवैध हाथियार निर्माता इस काले धंधे को करने से बाज नहीं आते है। जबकि पुलिस की लगातार कार्रवाई इन हथियार तस्करों और निर्माताओं के खिलाफ होती है। इस बार मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। 


पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि बाकरपुर में एक घर में हथियार का निर्माण किया जा रहा है।  जिसके बाद अपने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की एक स्पेशल टीम के साथ जब बाकरपुर स्थित एक घर में छापे मारी की गई तो पुलिस ने वहां से हाथियार निर्माण करते दो हथियार निर्माता जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना निवासी मो समीर और मो तारीफ अनवर के रूप में हुई । पुलिस ने वहां से एक देशी कट्टा , तीन अर्धनिर्मित पिस्टल  और हथियार बनाए के समान भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें