ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: पूर्व MLC कैंडिडेट रईस खान के ठिकानों पर बिहार एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप, गिरफ्तारी की भी सूचना

Bihar News: बिहार के सीवान में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के ठिकानों पर बिहार एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी की भी सूचना है। रईस खान की शहाबुद्दीन परिवार से पुरानी रंजिश रही है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ की टीम ने पूव एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि किस मामले में पुलिस ने यह छापेमारी की है हालांकि इस छापेमारी के बाद जिले के सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। 


रईस खान की गिरफ्तारी की भी खबरें सामने आ रही हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। छापेमारी में बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान भी शामिल हैं। बिहार एसटीएफ और पुलिस के इस एक्शन से सीवान के ग्यासपुर में हड़कंप मच गया है।


बता दें कि अयूब-रईस खान ने कुछ समय पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन किया है। रईस खान ने लोजपा के टिकट से एमएलसी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों भाइयों का सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन से पुरानी अदावत रही है। 


कुछ समय पहले शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से विवाद की खबरें सामने आई थीं। कुछ साल पहले रईस खान के काफिले पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शहाबुद्दीन के शार्प शूटर आजाद अली को गिरफ्तार किया था। 


आजाद अली पर आरोप था कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रत्याशी रईस खान और उनके लोगों को AK47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी नामजद किया गया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें