ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल टावर से कूदकर युवक ने की खुदकुशी, शादीशुदा लड़की के चक्कर में गई जान; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में प्रेम प्रसंग में निराश युवक अमर पासवान ने मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। शादीशुदा महिला से संबंध में अस्वीकार किए जाने पर युवक तनाव में था। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत खड़सर पंचायत के वार्ड संख्या दो में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में निराश होकर मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का किसी शादीशुदा महिला के साथ लव अफेयर चल रहा था।


मृतक की पहचान खड़सर वार्ड संख्या दो निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र अमर पासवान रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अमर पासवान गांव के ही एक शादीशुदा महिला के प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। शनिवार को वह गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। 


इस बीच टावर पर युवक को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सभी उसे नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे।सू चना पाकर कल्याणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन अमर ने किसी की बात नहीं मानी और देखते ही देखते मोबाइल टावर से छलांग लगा दी। जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


टावर से कूदने का वीडियो भी किसी के मोबाइल में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक के भाई लखींद्र पासवान का बताना है कि गांव के ही एक महिला से मेरे भाई का प्रेम चल रहा था और वह उस महिला से शादी के लिए जिद कर रहा था,लेकिन महिला इसके लिए तैयार नही थी। यही वजह है कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


गांव के लोगों के द्वारा काफी समझाया बुझाया गया। वह भी ऊपर टावर पर चढ़ने की कोशिश किए और उन्हें उतरने के लिए कहा तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि नीचे उतरो नहीं तो में कूद जाऊंगा और हम उतर गए। पुलिस भी पहुंची उनके द्वारा भी उतरने के लिए कहा गया लेकिन नहीं उतरा गांव के जिस महिला से को प्रेम करता था वह भी वहां पहुंची थी लेकिन उसके पहुंचते ही वह खुद कर अपनी जान दे दी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें