ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar Crime News: लोजपा नेता रईस खान समेत चार बदमाश अरेस्ट, STF और बिहार पुलिस का ज्वाइंट एक्शन

Bihar Crime News: सीवान के ग्यासपुर में STF और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोजपा (रामविलास) नेता रईस खान समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एके-47 के मामले में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है, जहां बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने रघुनाथपुर के ग्यासपुर में छापेमारी कर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के नेता रईस खान समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एके 47 के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सारण रेंज डीआईजी निलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


सारण रेंज डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन लोगों के पास भारी मात्रा में हथियार और लगत सामान मौजूद हैं। जिसके बाद जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हथियार और अन्य सामानों की बरामदगी हुई है। छापेमारी के दौरान रेग्यूलर वेपन और एके 47 की काफी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं।


गिरफ्तार अपराधियों में रईस खान, आफताब आलम और मुन्ना मियां समेत एक अन्य अपराधी शामिल है। इस सभी के खिलाफ सीवान के थानों में मामले दर्ज हैं। डीआईजी ने बताया कि ऐसा लगता है कि सीवान में कुछ साल पहले पुलिस वाले की हत्या हुई थी। बरामद हथियार और गोलियां पुलिस की ही लगती हैं।


बता दें कि अयूब-रईस खान ने कुछ समय पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन किया है। रईस खान ने लोजपा के टिकट से एमएलसी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा है। 


दोनों भाइयों का सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन से पुरानी अदावत रही है। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से विवाद की खबरें सामने आई थीं। कुछ साल पहले रईस खान के काफिले पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शहाबुद्दीन के शार्प शूटर आजाद अली को गिरफ्तार किया था।


आजाद अली पर आरोप था कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रत्याशी रईस खान और उनके लोगों को AK47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी नामजद किया गया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें