ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील

Bihar Crime News: रोहतास में मैरिज हॉल पर छापेमारी में पुलिस ने 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. देह व्यापार की आशंका को देखते हुए मैरिज हॉल को सील कर दिया गया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।


यह छापेमारी बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर दलबल के साथ की। कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस को भी बुलाया गया।


जानकारी के अनुसार, पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक लड़कियां शामिल हैं, जिनमें कई शादीशुदा भी बताई जा रही हैं। सभी स्थानीय क्षेत्र की रहने वाली हैं। प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है और पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।


सूत्रों के मुताबिक, मैरिज हॉल के नाम पर संचालक द्वारा प्रेमी-प्रेमिकाओं और देह व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ घंटों के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे, जिसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियां ऐसे होटलों में चोरी-छिपे मिलते थे, जहां उनसे कम समय के लिए अधिक पैसे लिए जाते थे।


प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल को सील कर दिया है और कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए नाबालिग लड़के-लड़कियों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें