ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar Crime News: बिहार में पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, पारिवारिक विवाद में बेरहमी से मौत का घाट उतारा

Bihar Crime News: दरभंगा के नेहरा गांव में एक व्यक्ति ने सोती पत्नी की सिर और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। घरेलू विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा स्वर्णकार टोल की है, जहां रविवार की सुबह एक शख्स ने सोती हुई पत्नी के सिर और गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान रजनीश ठाकुर (35) के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी तुलसी ठाकुर (30) पर उस समय हमला किया जब वह गहरी नींद में थी। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को पहले एक ग्रामीण चिकित्सक से प्राथमिक उपचार दिलाया, फिर सकरी स्थित रामशीला अस्पताल ले जाया गया।


हालत गंभीर होने पर महिला को डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान तुलसी ठाकुर के रूप में हुई है, जो नेपाल के जनकपुर निवासी पवन ठाकुर की पुत्री थीं। वर्ष 2011 में उनकी शादी रजनीश ठाकुर से हुई थी। मृतका के एक पुत्री और दो पुत्र हैं, जो सभी नाबालिग हैं।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लड़की पक्ष की ओर से बेता थाना में फर्द बयान दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जारी है। नेहरा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फर्द बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें