Prithvi Shaw Engagement: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी क्रिकेट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। पृथ्वी शॉ ने 8 मार्च (रविवार) को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली।
पृथ्वी ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर अब जिंदगी भर की शानदार पारी तक… वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स है।” उनके इस पोस्ट के बाद फैन्स और क्रिकेट जगत से लगातार बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी शॉ की सगाई उनके बचपन के दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को हुई शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई है। पृथ्वी की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई से पहले दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आकृति के इंस्टाग्राम पर 32 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।
आकृति अपने फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान टिकटॉक से लोकप्रियता हासिल की और बाद में इंस्टाग्राम पर बड़ा ऑडियंस बेस बनाया। इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ वह अब एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं और तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है।
अगर पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की बात करें तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 31.50 की औसत से 189 रन दर्ज हैं। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। अब वह आगामी सीजन में दिल्ली कैपिट्स के लिए इंडियम प्रिमियर लीग में खेलते नजर आएंगे।








