Hindi News / religion / मधुबनी के सिजौल में भव्य धार्मिक आयोजन, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, नए रूप...

मधुबनी के सिजौल में भव्य धार्मिक आयोजन, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, नए रूप में सजा मंदिर

मधुबनी के सिजौल गांव में मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जिससे इलाके में भक्तिमय माहौल है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 24, 2026, 9:10:17 PM

बिहार न्यूज

आस्था का केंद्र बना सिजौल - फ़ोटो सोशल मीडिया

MADHUBANI: मधुबनी जिले के सिजौल गांव में एक मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। उसे नए स्वरूप में सजाया गया। इस अवसर पर संदीप यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. संदीप झा ने मंदिर में भगवान श्रीराम-सीता, राधा-कृष्ण और भगवान शिव-पार्वती की दिव्य प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना कराई।


मंदिर में प्रतिमा स्थापित होने के बाद पूरे इलाके में भक्तिमय वातावरण बन गया है। स्थानीय श्रद्धालु जय माधव झा, बीरबल झा, लाल झा और डॉ. सुनील झा ने बताया कि सिजौल सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


इस आयोजन के तहत साधु ग्राम में विभिन्न राज्यों से आए साधु-संतों द्वारा अमृतमय प्रवचन दिए जा रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।