1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 23, 2026, 7:26:27 AM
- फ़ोटो Google
Badrinath Dham: हिमालय में स्थित भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।
23 अप्रैल की सुबह जैसे ही बदरीविशाल के कपाट खुले, पूरा धाम जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे, जबकि 18 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलने के साथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी थी।
बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और ‘जय बद्री विशाल’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान भारतीय सेना के बैंड ने मधुर धुनों के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति की विशेष प्रस्तुति दी, जिसने समारोह को और भी भावपूर्ण बना दिया।