Hindi News / politics / राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार...

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समय

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है। विभाग ने 29 जून तक का समय दिया है, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 24, 2026, 7:38:03 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar Politics: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है।


सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से 22 जून को जारी नोटिस में राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नोटिस प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर उन्हें आवास खाली करना होगा।


नोटिस में विभाग द्वारा पहले जारी किए गए सभी रिमाइंडर और पत्राचार का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है। साथ ही यह जानकारी दी गई है कि उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास पहले ही आवंटित किया जा चुका है।


विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम रिमाइंडर नोटिस के अनुसार 7 दिनों की अवधि 29 जून को पूरी हो रही है।


ऐसे में राबड़ी देवी को जून महीने के अंत तक हर हाल में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करना होगा, अन्यथा विभाग कड़े प्रशासनिक कदम उठा सकता है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना