Hindi News / politics / अवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर...

अवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

Bihar Politics: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि भरत तिवारी के पास अवैध हथियार कहां से आया और वह इसका इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए कैसे करता था।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 23, 2026, 12:17:05 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: भरत तिवारी एनकाउंटर पर मचे घमासान के बीच बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ न्यायिक जांच की घोषणा की है। घटना की अब न्यायिक जांच होगी कि आखिर भरत तिवारी के पास अवैध हथियार कहां से आया और पुलिस ने उनका किस तरह से एनकाउंटर किया है।


वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी द्वारा यह स्वीकार करने पर कि पुलिस से चूक हुई है, इस पर मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी है। ऐसे में न तो मीडिया के लोगों को कुछ कहने की जरूरत है और ना ही किसी और को कुछ बोलने की जरूरत है। उन्होंने अपने स्तर से जो कहा हो ठीक ही कहा होगा।


मंत्री ने कहा कि जब जांच होगी तो यह पता चलेगा कि भरत तिवारी कैसे अपने पास अवैध हथियार रखता था। अवैध हथियार से कैसे लोगों को डराने का काम वह करता था और एनकाउंटर के समय पुलिस से क्या गलती हुई, इस सभी चीजों की जांच होगी।


वहीं लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुई अगलगी की घटना पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना के ऐसे सभी कोचिंग संस्थान जहां हजारो छात्र पढते हैं, उनकी जांच होनी आवश्यक है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना