Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
13-Sep-2024 12:20 PM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के चिरैया थाना पुलिस पर एक दलित युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने थाना में जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों सहित स्थानीय आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाना घेर लिया। इस दौरान पुलिस गाड़ी पर भी हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दिया। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि एक युवक को पुलिस द्वारा नशे की हालत में पकड़कर थाना लाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया गया।
वहीं, घटना के सबंध में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने पुलिस पर पिटाई करने के आरोप से इंकार करते हुए बताया कि नशे की हालत में युवक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वह जख्मी हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। उकसावे में आकर महिलाओं आदि ने थाना पंहुचकर हंगामा किया। पत्थरबाजी भी शुरू कर दिया।
इधर नशेड़ी युवक के जख्मी होने के बाद पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाना पहुंच गए। जिस दौरान आक्रोशित लोगों ने चिडैया थानाध्यक्ष करमवीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी को खदेड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष, बच्चे सहित ग्रामीण थाना समीप पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जख्मी साम्हरखुर्द पंचायत के भिरखी राजकुमार सदा के पुत्र जीतो सदा है। कुछ दिनों पहले भी राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए आंदोलन भी किया गया था। सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।