Hindi News / crime / प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने...

प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जान

Bihar Crime News: गया में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। शादीशुदा प्रेमिका को कथित ब्लैकमेल करने से परेशान होकर आरोपियों ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। मामले में दो गिरफ्तार और एक नाबालिग निरुद्ध।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 06, 2026, 4:25:09 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो AI

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशानी शादीशुदा प्रेमिका ने ही युवक की सेटिंग कर दी।



दरअसल, बीते दिन वजीरगंज थाना के पुनावां गांव स्थित पहाड़ी के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान गया के बुनियादगंज थाना अंतर्गत हेड मानपुर के रहने वाले रोशन कुमार उर्फ रॉकेट के रूप में हुई थी। रोशन की हत्या उसे रस्सी से बांधकर मारपीट कर व गला घोंटकर की गई थी। अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है. वही, एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। मृतक चार पहिया वाहन की ड्राइवरी का काम करता था।



बताया जाता है, कि एक युवती के साथ पूर्व से रोशन का प्रेम प्रसंग था। उक्त युवती की शादी हो जाने के बाद भी रोशन के द्वारा पुराने फोटो-वीडियो दिखा कर शादीशुदा युवती पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में सावन कुमार हेड मानपुर, शुभम कुमार अलीपुर दोनों बुनियादगंज थाना क्षेत्र निवासी शामिल है। वही, एक नाबालिग को इस मामले में निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त हुए चार पहिया वाहन की बरामदगी कर ली है।



बीते 4 जुलाई की सुबह को वजीरगंज थाना के पुनावां पहाड़ी के पीछे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया था। इस मामले में एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए लगाया गया था। वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के पिता के लिखित शिकायत पर वजीरगंज थाना में कांड संख्या 383/26 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी।



पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई शुरू की और प्राथमिकी दर्ज होने के कई घंटे बाद ही कांड में शमिल अपराधियों तक पहुंच गई। दो को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पकड़ाए अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है। 



पुलिस को बताया है, कि हमारे रिश्तेदार से जुङी एक युवती से रोशन का पूर्व से प्रेम-प्रसंग था। युवती की शादी हो जाने के बाद भी वह पुराने फोटो -वीडियो दिखाकर उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। काफी समझाने के बावजूद वह नहीं मान रहा था। मजबूर होकर सभी अभियुक्तो ने आपस में योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में गया एसएसपी सुशील कुमार ने बताया, कि हत्या मामले में दो की गिरफ्तारी की गई है। वही, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने इस हत्याकांड का पूरी तौर पर खुलासा कर लिया है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी