Hindi News / career / CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 17 लाख छात्रों की फाइनल...

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 17 लाख छात्रों की फाइनल मार्कशीट होगी जारी; ऐसे करें डाउनलोड

CBSE 10th Final Result: CBSE जल्द 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट के साथ 17 लाख छात्रों की फाइनल मार्कशीट, मेरिट सर्टिफिकेट और पासिंग डॉक्यूमेंट्स भी DigiLocker पर उपलब्ध होंगे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 06, 2026, 4:45:00 PM

CBSE 10th Final Result

- फ़ोटो Google

CBSE 10th Final Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब इसे किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।


CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से किया गया था, जिसमें 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सेकंड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड 2026 की 10वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी घोषित करेगा। इसके तहत मुख्य परीक्षा में शामिल हुए करीब 17 लाख छात्रों को उनकी अंतिम मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल छात्रों को केवल प्रोविजनल मार्कशीट जारी की गई है।


CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।


रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होगी:

रोल नंबर

स्कूल नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि (dd/mm/yyyy)

फाइनल मार्कशीट और मेरिट सर्टिफिकेट भी होंगे जारी


सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE फाइनल मार्कशीट, मेरिट सर्टिफिकेट और अन्य पासिंग डॉक्यूमेंट्स भी उपलब्ध कराएगा। ये सभी दस्तावेज बोर्ड की एकेडमिक रिपॉजिटरी 'परिणाम मंजूषा' के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जो DigiLocker से इंटीग्रेटेड है। छात्र DigiLocker पर लॉग इन कर अपनी फाइनल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।


CBSE ने वर्ष 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा में सेकंड बोर्ड परीक्षा की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत मुख्य परीक्षा में शामिल छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया गया है, ताकि वे अपने अंक बेहतर कर सकें।


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और सेकंड परीक्षा में से जिस परीक्षा में छात्र का प्रदर्शन बेहतर होगा, उसी के अंकों को अंतिम परिणाम माना जाएगा। गौरतलब है कि CBSE ने 16 अप्रैल 2026 को 10वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।