नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
22-Sep-2024 07:05 AM
By First Bihar
DESK : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को पहली बार जनता की अदालत लगाने जा रहे हैं। केजरीवाल जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगा रहे हैं। इसमें दिल्लीभर से लोगों को बुलाया गया है। केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही कहा था कि वह अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए जनता के बीच जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उन्हें नहीं कहेगी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा नहीं बैठेंगे।
वहीं, आप नेता के इस कार्यक्रम को लेकर उनकी पार्टी के एक सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर से जनता की अदालत की शुरुआत कर रहे है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता उनका पूर्ण समर्थन करेगी। उसके बाद दिल्ली की सभी विधानसभाओं में जनता की अदालत लगाई जाएगी। केजरीवाल उनमें शामिल होंगे। यह हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा।
आप’ नेता ने कहा कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारतीय राजनीति के इतिहास में नजीर पेश की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने लोगों की सेवा की जिम्मेदारी देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केजरीवाल के मार्गदर्शन में चलेगी। आतिशी ने दिल्ली की जनता के सभी रुके हुए काम पूरे करने का वादा किया और कहा कि भाजपा की साजिशों को सफल नहीं होने देंगे।
इधर, दिल्ली के पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर शनिवार जनता दरबार लगेगा। इसमें भाजपा सांसद लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसका शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता ‘आप’ सरकार से त्रस्त है। लोगों की मूलभूत आवश्यकता भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।