BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
16-Sep-2024 09:52 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में कलश विसर्जन करने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। आज शाम युवक की लाश बरामद होने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या घाट वजलपुरा की है। बताया जाता है कि रविवार के दिन कलश विसर्जन करने अयोध्या घाट वजलपुरा गया था।
गंगा में कलश विसर्जन करने के बाद साहुल स्नान करने लगा। तभी नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मझुआरों के साथ युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। शव को बरामद करने के लिए आज मछुआरे को 2500 रुपए और 10 लीटर पेट्रोल परिजनों ने दिया तब जाकर मछुआरों ने खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे राहुल की लाश को गंगा नदी से बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर वार्ड 10 निवासी अजय राय का 20 वर्षीय बेटा साहुल कुमार के रुप में हुई है।
मृतक के पिता अजय रहने बताया कि बीते रविवार को कर्मा धर्मा पूजा था उसी का कलश विसर्जन करने के लिए अयोध्या घाट वजलपुरा पहुंचा था। विसर्जन करने के बाद वह नदी में नहाने लगा तभी इसी दौरान गहरे पानी में साहुल चला गया और उसकी गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तेघरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।