Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें....
06-Sep-2024 11:49 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर समाने आया है। जहां युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर स्थिति में युवक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज करवाया। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रजौन थाना क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक गोली उसके कंधे तो दूसरी उसके छाती में लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रजौन थाना क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक गोली उसके कंधे तो दूसरी उसके छाती में लगी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के बहनोई सहित 5 लोगों ने चपरा नहर पर बातचीत करने के लिए उसे बुलाया। सभी आपस में बात कर रहे थे. बातों- बातों में एक बदमाश ने अचानक उसके ऊपर दो गोली चला दी /
वहीं,गोली मारने के बाद उसे मरा हुआ समझकर सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवक ने साहस का परिचय दिया और जहां गोली लगी थी उस जगह पर कपड़ा बांधकर खुद से बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों का मकसद हत्या करना था। इसके पीछे का कारण जमीनी विवाद और घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार विकास कुमार को होश आने के बाद जहां गोली लगी थी उस जगह पर कपड़ा बांधा और बाइक चलाते हुए खुद से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और उसका इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया है।
इधर, घायल विकास कुमार ने बयान में पुलिस को बताया कि मेरे बहनोई मुकेश कुमार और बनगांव निवासी राजीव कुमार सहित पांच लोगों ने चपरा नहर के पास किसी मैटर को लेकर बात चीत करने को बुलाएं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने मेरे ऊपर गोली चला दी और मुझे दो गोली लगी है। डॉक्टरों ने कहा है कि एक गोली इनकी छाती पर लगी है। जो बीच में फंस गई है। जिससे इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार घर का एकलौता पुत्र है। काफी दिनों से घर में भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी।