नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
23-Sep-2024 01:49 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बख्तियारपुर-समस्तीपुर के बीच पुल ध्वस्त होने के बाद मुंगेर में भी एक पुल नदी में समा गया. ताजा मामला मुंगेर का है, जहां गंडक नदी की धार पर बना पुलिया बाढ़ की पानी में बह गया। इस घटना के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, मुंगेर में पुल ध्वस्त होने का मामला सामने आया है। एक दिन में बिहार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बख्तियारपुर से समस्तीपुर के बीच बन रहे फोरलेन पुल का स्पैन गिर गया। इसके कुछ देर के बाद ही मुंगेर में पुलिया नदी में समाने की घटना सामने आयी है। यहां बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और गोगरी के बीच गंडक नदी की धार पर बने बिचली पुल पानी में समा गया है।
जानकारी के अनुसार बिचली पुल पर बाढ़ के पानी का बहाव तेज हो गया था। यही कारण है कि पुलिया ध्वस्त हो गया है। पुल के ध्वस्त होने के बाद कई पंचायतों का संपर्क खगड़िया जिले के गोगरी से भंग हो गया है। लोगों ने बताया कि गांव में ऐसे कई पुल हैं तो धव्स्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। अगर और पुल पानी में बह जाता है तो लोगों के बीच विकट संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
इधर, इस घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि बिचली पुल ध्वस्त हो गया है। इलाके में गंगा और गंडक का पानी फैल गया है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बरियारपुर प्रखंड के कई गांवों की 80 हजार की आबादी प्रभावित हो गयी है। सड़क पर भी पानी का जमाव है। आम लोगों के साथ मवेशी को भी काफी परेशानी हो रही है।