1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 23, 2026, 9:08:00 PM
फिल्मी सितारों को मिला सम्मान - फ़ोटो सोशल मीडिया
Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के सम्मान समारोह का दूसरा चरण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
इस दौरान फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आर माधवन को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
वहीं, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। इसके अलावा, अपनी मधुर आवाज से दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वालीं मशहूर गायिका अल्का याग्निक को भी पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया गया।
पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान फिल्म और संगीत जगत की कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। सम्मान पाने वाले कलाकारों को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।