ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया

Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक 5 शानदार जगहें: जिम कॉर्बेट, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार और दमन-दीव, जो बदल देंगी आपका नजरिया और जीवन का अनुभव।

Top Five Tourist Place
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Top Five Tourist Place: कहते हैं, मरने से पहले वो सब करें जो आपने अपने लिए कभी सोचा हो या सपनों में देखा हो। कई लोग जिंदगी भर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं, लेकिन कभी इसे पूरा नहीं कर पाते। घर की जिम्मेदारियां या बजट की समस्या बीच में आ जाती है। उम्र रफ्तार में भागती रहती है और अगर आप जीते जी जिंदगी के मजे नहीं लेंगे, तो पछतावा बचपन की तरह पीछे छूट जाएगा।


जी हां, मरने के बाद स्वर्ग मिलेगा या नहीं, लेकिन जीते जी आंखों से स्वर्ग का नजारा देखना किसी बुरे आइडिया से कम नहीं है। अगर आप 50 की उम्र से पहले एडवेंचर और शांति का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।


1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

50 की उम्र के बाद हड्डियां बोलने लगती हैं, लेकिन अगर आप एडवेंचर महसूस करना चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट जाएं। यह भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है, जहां शेर, हाथी और हिरण देखने को मिलेंगे। आप दोस्तों या परिवार के साथ सफारी का मजा ले सकते हैं। ढिकाला जोन, बिजरानी जोन और कॉर्बेट फॉल्स घूमने के लिए प्रमुख हैं। नवंबर से जून तक सफारी का अनुभव सबसे अच्छा रहेगा।


2. मेघालय

मेघालय को भारत का सबसे साफ प्रदेश माना जाता है और इसे ईस्ट का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां की हरियाली, झरने और साफ बहती नदियां आपको जीवन की भागदौड़ भूलाकर बस वहीं बसने का मन करवा देंगी। चेरापूंजी, शिलांग, दाउकी नदी और लिविंग रूट ब्रिज जैसी जगहों पर घूमना एक अद्भुत अनुभव है।


3. जम्मू-कश्मीर

अगर धरती पर स्वर्ग है तो वह जम्मू-कश्मीर ही है। जीते जी इस स्वर्ग को देखने का अवसर जरूर लें। तीन दिन की ट्रिप के लिए यह परफेक्ट है। यहां बर्फीली वादियां, सुकून, सुंदर नजारे और आइस स्पोर्ट्स का मजा मिलेगा। घूमने के लिए श्रीनगर (डल लेक, हाउसबोट), गुलमर्ग (स्नो स्पोर्ट्स), पहलगाम और सोनमर्ग प्रमुख हैं।


4. अंडमान-निकोबार द्वीप

अगर आप बीच लवर हैं और विदेश जाने का मन नहीं है, तो अंडमान-निकोबार जाएं। यहां समुद्र की शांति और सुंदरता आपका मन मोह लेगी। साफ पानी और एशिया के बेस्ट स्कूबा डाइविंग स्पॉट्स आपको अद्भुत अनुभव देंगे। हैवलॉक आइलैंड, नील आइलैंड, सेल्युलर जेल और राधानगर बीच प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। अक्टूबर से मई का समय सबसे अच्छा है।


5. दमन और दीव

दमन और दीव अब दादरा और नगर हवेली के साथ एक केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। शांति और सुकून के लिए यह परफेक्ट जगह है। धार्मिक स्थलों और बीच वेकेशन दोनों के लिए उपयुक्त है। पुर्तगाली वास्तुकला और सुंदर चर्च यहां देखने लायक हैं। अक्टूबर से मार्च तक घूमना सबसे अच्छा रहेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें