ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत गंभीर: रांची में हो रहा रुद्राभिषेक और हवन, मजार पर चादरपोशी कर मांगी जा रही दुआ

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत गंभीर बनी हुई है, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में वो भर्ती हैं। राज्यभर में उनके समर्थक रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं। उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Jharkhand
गुरुजी की तस्वीर के साथ पूजा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अभी भी खराब है। 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जहां ICU में उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।


आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 81 वर्षीय शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूरे झारखंड में चिंतिंत है। राज्यभर में उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। वहीं रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मां भगवती की पूजा और हवन किया।


झामुमो के केंद्रीय महासचिव और शिबू सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले विनोद पांडेय ने हवन के दौरान मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि "हम सब बाबा के शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड लौटने की कामना कर रहे हैं। पूरे देश में उनके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।" 29 जून को रांची के जगन्नाथ मंदिर में भी समर्थकों ने गुरुजी की तस्वीर के साथ पूजा की। 


इसके अतिरिक्त डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी कर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी गई थी। बता दें कि डॉक्टर एके भल्ला के नेतृत्व में सर गंगाराम अस्पताल की नेफ्रोलॉजी टीम उनका इलाज कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन दिल्ली में ही मौजूद हैं और लगातार स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। झारखंड की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर राज्य में गहरी चिंता व्याप्त है, लेकिन उनके समर्थकों की आस्था और दुआएं लगातार जारी हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें