ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

झारखंड के BCCL कर्मियों को दुर्गा पूजा पर 1 लाख रुपये बोनस, 286 करोड़ का बजट जारी

झारखंड के बीसीसीएल कर्मचारियों को दुर्गा पूजा और दशहरा पर बड़ा तोहफा मिला है। कंपनी ने 30,218 कर्मियों को 1.03 लाख रुपये बोनस दिया है। बोनस भुगतान के लिए 286 करोड़ का बजट जारी किया गया।

JHARKHAND
दुर्गा पूजा का गिफ्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: झारखंड के BCCL कर्मचारियों को दुर्गा पूजा और दशहरा पर एक लाख रूपये का बोनस दिया गया है। बोनस मिलने से झारखंड के बीसीसीएल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। 


बोनस के मद में कुल बजट 286 करोड़ है। ज्यादातर कर्मियों के खाते में बोनस का पैसा चला भी गया है। बोनस मिलने का मैसेज बीसीसीएल कर्मियों के मोबाइल पर लगातार आ रहा है। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि ज्यादातर एरिया में शुक्रवार को ही बोनस का भुगतान कर दिया गया है। 


कोयला कर्मियों को इस बार एक लाख 3 हजार रूपये बोनस दिया गया है। बीसीसीएल में 30,218 कर्मियों को बोनस का भुगतान किया जाना था लेकिन वर्तमान में मैनपावर कम है। चालू वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को जोड़कर संख्या 30,218 है। सेवारत कर्मियों को शुक्रवार की देर शाम को ही बोनस मिल गया। मिली जानकारी के अनुसार मानसून में उत्पाद-डिस्पैच प्रभावित होने के बावजूद कंपनी ने बैंक से कर्ज लेकर अपने कर्मियों को बोनस का भुगतान किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें