ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

NEET की तैयारी को लेकर रांची में Goal Institute का सेमिनार, विशेषज्ञों ने दिये सफलता के टिप्स

रांची में Goal Institute द्वारा आयोजित “How to Crack NEET” सेमिनार में हज़ारों मेडिकल अभ्यर्थियों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक बिपिन सिंह और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को NEET की तैयारी के लिए रणनीति, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बनाए रखने..

JHARKHAND
झारखंड में गोल का सेमिनार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: Goal Institute ने आज रांची में “How to Crack NEET” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें हज़ारों मेडिकल अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को NEET की बदलती प्रतिस्पर्धा और तैयारी की सही दिशा के बारे में मार्गदर्शन देना था। NEET की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिये।


संस्थापक निदेशक का मार्गदर्शन

Goal Institute के Founder एवं Managing Director बिपिन सिंह ने छात्रों को NEET की तैयारी से जुड़ी नवीनतम प्रतिस्पर्धी प्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि NEET जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत नहीं बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन बेहद ज़रूरी है।


छात्रों के लिए Guidelines 

NCERT पर गहरी पकड़: 11वीं और 12वीं की NCERT किताबें तैयारी की नींव हैं।

नियमित टेस्ट प्रैक्टिस: मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना अनिवार्य है।

समय प्रबंधन: हर विषय के लिए निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए।

नोट्स बनाना: छोटे-छोटे सारगर्भित नोट्स बनाकर बार-बार दोहराना चाहिए।

मेंटल बैलेंस: परीक्षा के समय घबराहट से बचना और आत्मविश्वास बनाए रखना महत्वपूर्ण है।


Goal के शिक्षकों का मार्गदर्शन

Goal Institute के संजय आनंद और आनंद वत्स ने भी छात्रों को मूल्यवान टिप्स दिए। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में अनुशासन, स्मार्ट स्टडी और आत्म-विश्लेषण पर विशेष जोर दिया।


पूर्व छात्रों की प्रेरणा

सेमिनार में Goal Institute के सफल पूर्व छात्र—सारिका, हिमांशु, अभिनव आनंद, तलत फातिमा और शहज़हान जो  वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में admission paye हैं, ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इन छात्रों ने अपनी तैयारी के अनुभव साझा करते हुए अभ्यर्थियों को प्रेरित किया।


मेडल से सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में Goal Institute द्वारा आयोजित टेस्ट में चयनित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। Mr. Shubham, K.P. Singh, Poonam, Prerna and many other Goal family members also participated in Seminar यह सेमिनार Goal Institute की उस परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिसमें संस्था न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है, बल्कि छात्रों को उनकी मेडिकल यात्रा में हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा भी देती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें