ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

DMRC : मेट्रो का सफर हुआ महंगा, अब पचास की जगह देने होंगे इतने रुपए

DMRC : दिल्ली मेट्रो का सफर आज से महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया

DMRC
DMRC
© Google
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DMRC : यदि आप भी मेट्रो में सफर करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इसकी वजह यह है कि अब मेट्रो में सफर करने के लिए आपके जेब पर थोड़ा अधिक बोझ पड़ सकता है। इसको लेकर नए फेयर चार्ट जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक़ अब अधिकतम किराया भी 50 रुपए से अधिक कर दिए गए हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा अपडेट 


दरअसल, दिल्ली मेट्रो का सफर आज से महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं। नए किराये के तहत किराये में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।


इसको लेकर डीएमआरसी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराये में आज, यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से संशोधन किया गया है। यह वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर केवल 1 से 4 रुपये तक है (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए 5 रुपये तक)। किराये में बढ़ोतरी के पीछे मेट्रो का तर्क है कि मेट्रो फेज 4 पूरा होने के अंतिम चरण में है इसके बाद रखरखाव का खर्च बढ़ेगा, जिसके चलते किराया बढ़ाया गया है। 


आपको बताते चलें कि,आखिरी बार वर्ष 2017 में मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था। डीएमआरसी ने पहली बार फेयर फिक्सेशन कमेटी बनाए बिना किराया में वृद्धि की है। बता दें कि, पिछली बार बनाई गई कमेटी ने बिना कमेटी के भविष्य में किराया बढ़ोतरी के लिए अनुमति दी थी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें