ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार के अविनाश कुमार बने झारखंड के मुख्य सचिव, CM के अपर मुख्य सचिव का भी कार्यभार

1993 बैच के IAS अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए। उन्होंने अलका तिवारी की जगह ली और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

JHARKHAND
भोजपुर से प्रशासनिक सफर की शुरुआत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: झारखंड को 1993 बैच के IAS अधिकारी अविनाश कुमार के रूप में नया मुख्य सचिव मिला है। उन्होंने निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी (1988 बैच) की जगह ली, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुईं। अविनाश कुमार पहले अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) विकास आयुक्त और झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभारों में कार्यरत थे। 


वो मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी के बखरी के रहने वाले हैं। झारखंड के नये मुख्य सचिव का पद उन्हें अलका तिवारी के सेवानिवृत होने के बाद सौंपा गया। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि आज 30 सितंबर दिन मंगलवार को झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी सेवानिवृत हो गयी। सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को सौंपी। 


सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अविनाश कुमार के पास मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त पदभार भी होगा. इसके पूर्व उनके पास विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी प्रभार था. 


अविनाश कुमार ने अपने प्रशासनिक सफर की शुरुआत बिहार के भोजपुर जिले से की। तब वो भोजपुर के एसडीओ थे। जिसके बाद पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी बने। उसके बाद बेगूसराय, देवघर और लखीसराय जिले में डीसी बने। जब बिहार और झारखंड अलग राज्य बना तब दूसरी बार उन्हें देवघर का डीसी बनाया गया। जिसके बाद वो दुमका और रांची के डीसी बने। झारखंड में कई महत्वपूर्ण विभागों में भी उन्होंने अपना योगदान दिया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें