Hindi News / india / सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

सऊदी अरब के रास तनुरा में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 28, 2026, 7:47:13 PM

इंटरनेशनल न्यूज

जांच शुरू - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सऊदी अरब से आ रही है, जहां दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना सऊदी अरब के रास तनुरा की है। 


रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। सऊदी प्रेस एजेंसी ने हादसे की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA)ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। हालांकि, क्रैश की वजह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।


बता दें कि सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है। यह सऊदी अरब सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ समझौते के तहत हुई थी। 1980 में यह पूरी तरह सऊदी सरकार के नियंत्रण में आई। कंपनी का मुख्यालय धहरान में स्थित है। अरामको के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है। आज अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है।