1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 22, 2026, 7:17:12 PM
हाथ में सिगरेट, बगल में शराब - फ़ोटो सोशल मीडिया
NOIDA VIDEO VIRAL: बीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पीते लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की बीच सड़क पर लेटी हुई है, और सिगरेट पी रही है, बगल में शराब की बोतल भी रखी हुई है। नशे मे धुत होकर लड़की ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया और बवाल काटा।
जब सड़क पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी तब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। हंगामा करते लड़की का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते नशे में धुत लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शराब के नशे में धुत एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बीच सड़क पर लेटी हुई नजर आ रही है। उसके हाथ में सिगरेट है, जबकि पास में शराब और पानी की बोतल रखी हुई दिखाई दे रही है। युवती के इस हंगामे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और यह घटना एक जून की है। आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा किया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती लंबे समय तक सड़क पर लेटी रही और लगातार हंगामा करती रही। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
वायरल वीडियो में युवती लगातार धूम्रपान करती भी दिखाई दे रही है। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवती के व्यवहार पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।