1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 27, 2026, 7:27:43 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और कई जगहों पर लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।
नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। यह भूकंप धरती की सतह से लगभग 215 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके झटके कई देशों में महसूस किए गए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी इसका असर देखा गया। भारत में दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।