Hindi News / crime / खेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर...

खेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में एक किसान का खून से सना शव खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 27, 2026, 12:36:59 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में भूमि विवाद में एक किसान की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तक महेंद्र नट के शव को एक खेत से बरामद किया है। परिजनों ने जमीन के झगड़े में हत्या का आरोप लगाया है। 


पहले तो गांव में शोर हुआ कि रात में ठनका गिरने से महेंद्र नट की मौत हो गई है। लेकिन जब पुलिस पहुंची तथा शव की स्थिति देख ऐसा नहीं लगा कि ठनका से मौत हुई है। शरीर पर वज्रपात से झुलसने का कोई निशान नहीं पाया गया। ऐसे में हत्या के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। 


सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। मृतक की पुत्री खुशबू कुमारी का कहना है कि पड़ोस के ही प्रमोद यादव तथा कुछ अन्य ग्रामीणों से उनके पिता का जमीन का विवाद चल रहा था। 


इस विवाद में उनके पिता महेंद्र नट की हत्या की गई है। पुत्री ने बताया कि इस जमीन के लिए पहले भी झगड़ा हो चुका है। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। इसके बावजूद उनके पिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने महेंद्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।