Hindi News / crime / पटना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कुख्यात स्मगलर नीरज...

पटना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कुख्यात स्मगलर नीरज गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात स्मगलर नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिहार समेत कई राज्यों और बांग्लादेश तक फैले नशे के नेटवर्क का संचालन करने का आरोप है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 01, 2026, 3:07:03 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो AI

Patna Crime News: पटना ने पुलिस चित्रगुप्त नगर थाना अंतर्गत नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो दशकों से अधिक समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था और बिहार समेत कई राज्यों में इसका नेटवर्क फैला हुआ था।


पुलिस के मुताबिक, नीरज कुमार के गिरोह द्वारा नशीले इंजेक्शन, कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती थी। इस नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई के दौरान अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विभिन्न मामलों में 20 से 25 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।


जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह का कारोबार केवल बिहार तक सीमित नहीं था। आरोप है कि तस्करी के इस नेटवर्क के जरिए नशीली दवाओं की आपूर्ति सीमापार बांग्लादेश तक की जाती थी। इसके लिए ट्रांसपोर्ट कंपनियों, गोदामों और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया जाता था।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नीरज कुमार की गिरफ्तारी से नशे के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। अब उसके सहयोगियों और पूरे सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। मामले में आगे भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।