1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 01, 2026, 8:26:03 PM
मेंटर्स एडुसर्व ने रचा इतिहास - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: ईस्टर्न इंडिया के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व ने इतिहास रचते हुए जे.ई.ई एडवांस्ड 2026 में दिया ऑल इंडिया रैंक 1। संस्थान के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया। जे.ई.ई. एडवांस्ड के घोषित परिणाम में आशा के अनुरूप मेंटर्स एडुसर्व के विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ प्रर्दशन रहा।
शुभम कुमार बिहार में गया जिला के रहने वाले हैं। शुभम ने मेंटर्स एडुसर्व के स्कॉलरशिप परीक्षा, मी-सेट में स्टेट रैंक-3 हासिल किया था। उन्होंने फिर संस्थान के द्विवर्षीय रेगुलर ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम में नामांकन लिया। इस प्रोग्राम में उन्हें एक्सपेट शिक्षकों द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज दी गई। लाइव क्लासेज के साथ-साथ उन्हें स्टडी मटेरियल, ऑनलाइन डाउट, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज की सुविधाएं भी दी गई। इसके अलावा उन्हें संस्थान के गया सेंटर पे ऑफलाइन सपोर्ट भी दिया गया।
संस्थान के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल ने शुभम की सफलता का श्रेय उसके कठिन परिश्रम, मेंटर्स की टीम के अनुभवी शिक्षकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम, मेंटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली एवं उसके अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, शिक्षक और अभिवावकों का जब बेहतरीन गठजोड़ होता है तो ही इस तरह के रिजल्ट होते हैं। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा घोषित परिणामों में गुणवत्ता है एवं परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है।
जायसवाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का जे.ई.ई. एडवांस्ड 2026 का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा या जिनका सेलेक्शन नहीं हुआ, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें पूरे विशवास के साथ एक और प्रयास करना चाहिए। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा जे.ई.ई. (मेन एवं एडवांस्ड) 2027 हेतु नया रीपिटर बैच 04 एवं 11 जून 2026 से प्रारंभ किया जायेगा। इच्छुक विद्यार्थी इस कोर्स में कक्षा 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक या जे.ई.ई. के परफोर्मेंस के आधार पर छात्रवृत्ति के साथ डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं।
मेंटर्स एडुसर्व में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6ठवीं से 12वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जिसमें विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति व लगभग निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी कोर्स के नये बैच 04 एवं 11 जून 2026 से शुरू हो रहे हैंै। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 9569668800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।