Hindi News / bihar / pashchim-champaran-news / कट्टा लहराते रील बनाते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी बिहार पुलिस...

कट्टा लहराते रील बनाते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी बिहार पुलिस

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक देसी कट्टा लहराते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच शुरू कर दी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 01, 2026, 9:03:04 PM

बिहार न्यूज

वायरल वीडियो पर जांच शुरू - फ़ोटो सोशल मीडिया

EAST CHAMPARAN:सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफ़वा गांव का यह वीडियो बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में देसी कट्टा के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


सोशल मीडिया पर वायरल इस शॉर्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक एक घर के अंदर बैठा हुआ है और उसके हाथ में एक देसी कट्टा नजर आ रहा है। वह कट्टा को खोलते और बंद करते हुए दिखाई दे रहा है और उसे हवा में लहराता नजर आता है। युवक ने काले रंग का चश्मा भी पहन रखा है।


वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि वह हथियार के साथ रील या वीडियो बना रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान सोफ़वा गांव निवासी अब्दुल, पिता गामा देवान के रूप में की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


मामले को लेकर शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई है। वीडियो की सत्यता एवं उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट