1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 01, 2026, 5:12:32 PM
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार में इन दिनों टावर पर चढ़ने की घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। टावर पर चढ़ने की घटनाओं से पुलिस भी त्रस्त हो गई है और टावर पर चढ़े लोगों को नीचे उतारने में उसके पसीने छूट रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण से सामने आया है।
दरअसल, इन दिनों युवाओं में सोशल मीडिया में का भूत और प्यार का नशा इस कदर सिर चढ़ा है प्रेमी प्रेमिका आजकल टावर पर चढ़कर ही अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं और अपने परिजनों से अपनी डिमांड को पूरी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोतिहारी के गडहीया थाना इलाके के खैरावा गांव से सामने आया है।
इमरान इसलिए अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह शादी करना चाहता था और इसीलिए उसने अपने परिजनों को अपने दिल की बात बताई। परिजनों को सामने शादी की ईच्छा जाहिर करने के बावजूद उसे हल्के में ले रहे थे।
जिसके बाद इमरान टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए खूब पसीना बहाया। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी