1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 27, 2026, 10:59:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दुदही गांव में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।
मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुदही गांव में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार, गुड्डू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी साइबर फ्रॉड के जरिए विभिन्न राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। हरसिद्धि थाना पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।