Hindi News / crime / शराब पीने के लिए पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार, युवक ने...

शराब पीने के लिए पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार, युवक ने चाकू से रेत ली अपनी ही गर्दन

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले में शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने गुस्से में अपनी ही गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 28, 2026, 4:23:12 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले से नशे की लत से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के करवतही गांव में रविवार को शराब के लिए पैसे न मिलने पर 38 वर्षीय मुन्ना मियां ने गुस्से में आकर अपनी ही गर्दन पर धारदार चाकू से वार कर लिया।


घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर खून फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत घायल को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ICU में रखा गया है।


पुलिस जांच में सामने आया कि मुन्ना मियां लंबे समय से शराब की लत से परेशान था और कोई कामकाज नहीं करता था। उसकी पत्नी मुन्नी खातून चूड़ियां बेचकर परिवार का खर्च चलाती है। रविवार को जब उसने शराब के लिए पैसे मांगे और पत्नी ने इनकार कर दिया, तो विवाद बढ़ गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।


डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति नाजुक है। वहीं, पुलिस ने शुरुआती जांच में पुष्टि की है कि रुपये के विवाद में युवक ने खुद को घायल किया है।