Hindi News / career / SSC CGL Vacancy 2026: 12,256 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि...

SSC CGL Vacancy 2026: 12,256 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Staff Selection Commission की ओर से निकाली गई SSC CGL 2026 भर्ती के लिए इस दिन आवेदन की अंतिम तिथि है. 12,256 पदों पर होने वाली इस भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन से जुड़ी जानकारी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 22, 2026, 2:51:54 PM

SSC CGL Vacancy 2026: 12,256 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

- फ़ोटो

SSC CGL Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का आज यानी 22 जून 2026 अंतिम दिन है.देशभर में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 12,256 पदों पर भर्ती की जानी है.ऐसे में लाखों ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक बड़ा और सुनहरा अवसर माना जा रहा है.


अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात 11 बजे तक) निर्धारित की गई है.इसके अलावा आवेदन में किसी भी तरह की गलती सुधारने के लिए 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी.


परीक्षा कब होगी?

SSC CGL 2026 की टियर-1 परीक्षा सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है.देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहर शामिल हैं.


बिहार के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं.वहीं उत्तर प्रदेश में आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में परीक्षा आयोजित होगी.


योग्यता और शैक्षणिक पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना जरूरी है.हालांकि कुछ विशेष पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है.


जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) के लिए 12वीं में गणित विषय के साथ स्नातक में कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं.वहीं स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर पद के लिए अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय अनिवार्य है.


आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.


किन पदों पर होगी भर्ती?

SSC CGL के तहत इस बार कई अहम पदों पर भर्ती की जाएगी.इनमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इंस्पेक्टर (CGST और सेंट्रल एक्साइज), सब-इंस्पेक्टर (CBI और नारकोटिक्स), असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर (AEO), टैक्स असिस्टेंट, UDC सहित कई पद शामिल हैं.


इसके अलावा उम्मीदवारों को केंद्रीय सचिवालय सेवा, इंटेलिजेंस ब्यूरो, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, चुनाव आयोग, NIC, CBIC, NIA, TRAI और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा.


परीक्षा पैटर्न

SSC CGL टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंकों के होंगे.चार सेक्शन होंगे—जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन.

प्रत्येक सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे.गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.


चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी—टियर-1 और टियर-2 परीक्षा.टियर-1 केवल क्वालिफाइंग होगा, जबकि टियर-2 अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.कुछ पदों के लिए अलग से अतिरिक्त पेपर भी देना होगा.