ब्रेकिंग
पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारातपटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात

बिहार में 22 अक्टूबर को होगा डीएलएड का एंट्रेंस एग्जाम, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बनाये गए 380 सेंटर

PATNA : बिहार बोर्ड के डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है. बीएसईबी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तारीख का एलान कर दिया है. 22 अक्टूबर को डीएलए

बिहार में 22 अक्टूबर को होगा डीएलएड का एंट्रेंस एग्जाम, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बनाये गए 380 सेंटर
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार बोर्ड के डीएलएड  एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है. बीएसईबी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तारीख का एलान कर दिया है. 22 अक्टूबर को डीएलएड संयुक्त  प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस परीक्षा में 1.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस परीक्षा के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में 380 केंद्रों पर बनाए गए हैं.


बिहार बोर्ड (Bihar Board) की डीएलएड (DElEd 2020) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक होगी. राज्य के अलग-अलग जिलों में  380 केंद्रों पर बनाए गए हैं. पटना में 23 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा ली जाएगी. स परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जायेंगे. संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक घंटा 30 मिनट की  होगी.  अभ्यर्थियों ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे. आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए चौथी बार डेट फाइनल किया गया है. इससे पहले 3 बार यह परीक्षा स्थगित हो चुकी है.


सबसे पहले यह परीक्षा 28 मार्च को होने वाली थी, जिसे बोर्ड ने स्थगित कर दिया था. बाद में यह परीक्षा जुलाई और फिर 10 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया था.  बिहार बोर्ड की ओर से 22 अक्टूबर को होनेवाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सभी केंद्राधीक्षक, सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है.


डीएलएड का एंट्रेंस एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स बिहार बोर्ड की वेबसाइट  www.biharboardvividh.com  पर जाकर इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी ले सकते हैं. परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न और उनके 450 अंक निर्धारित हैं. इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिये जायेंगे, जबकि प्रत्येक एक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जायेगा. डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सामान्य हिन्दी से 30, गणित से 30, विज्ञान से 20, सामाजिक अध्ययन से 20 और विश्लेषणात्मक से 25 क्वेश्चन पूछे जायेंगे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें