ब्रेकिंग
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडरलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है. अप्रैल के मध्य तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. छात्र ऑनलाइन और डिजिलॉकर, UMANG ऐप व SMS से अपने नतीजे देख सकते हैं.

CBSE 10th Result 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड जल्द ही दसवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, जो संभवतः 12वीं के रिजल्ट से पहले घोषित होगा। इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और सभी अपने नतीजों को लेकर उत्साहित हैं।


बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जानकारों के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के मध्य, यानी 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है। इस बार दो-परीक्षा प्रणाली लागू होने के कारण रिजल्ट जल्दी जारी करने की कोशिश की जा रही है।


छात्र अपने रिजल्ट को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स और सरकारी पोर्टल्स पर चेक कर सकते हैं। मुख्य वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने का कारण दो-परीक्षा प्रणाली और छात्रों की बढ़ती उत्सुकता है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि रिजल्ट देखने के लिए केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें।


ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

छात्र वेबसाइट पर जाकर Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी व जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।


डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट

Digilocker वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन कर Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।


UMANG ऐप और SMS से रिजल्ट

छात्र UMANG ऐप डाउनलोड कर CBSE सेक्शन में रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल से 7738299899 पर CBSE10 <रोल नंबर> लिखकर भेजें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें