ब्रेकिंग
बिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन

Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद होर्मुज जलमार्ग खुलने की तैयारी शुरू होने वाली है. युद्धविराम से भारत को तेल और गैस सप्लाई में बड़ी राहत की उम्मीद है.

Iran-US Ceasefire
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Iran-US Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्तों के सीजफायर का ऐलान किया है, वहीं ईरान ने भी इस दौरान होर्मुज जलमार्ग को खोलने पर सहमति जताई है। इससे भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।


डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ईरान पर बड़े हमले को रोकने की अपील की थी। साथ ही, ईरान द्वारा होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित रूप से खोलने के संकेत के बाद अमेरिका ने दो सप्ताह तक बमबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया।


ईरान भी इस युद्धविराम के लिए तैयार हो गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनकी शर्तों को स्वीकार कर लिया गया है और अगले दो हफ्तों तक जहाजों को होर्मुज जलमार्ग से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा। यह प्रक्रिया ईरानी सेना के समन्वय से पूरी की जाएगी।


बता दें कि युद्ध की शुरुआत में ईरान ने होर्मुज जलमार्ग को बंद कर दिया था, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ा। भारत का करीब 40% कच्चा तेल, 50% से अधिक एलएनजी और लगभग 90% एलपीजी इसी रास्ते से आता है। हालांकि बाद में ईरान ने भारत समेत चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों को ‘मित्र’ बताते हुए इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी थी।


जानकारी के अनुसार, भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि 16 अन्य जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इनमें एलएनजी जहाज, एलपीजी टैंकर, कच्चा तेल ले जाने वाले जहाज, कंटेनर पोत और अन्य मालवाहक जहाज शामिल हैं। सरकारी अधिकारी के मुताबिक, 46,650 टन एलपीजी लेकर ‘ग्रीन सानवी’ टैंकर 7 अप्रैल को भारत पहुंचेगा, जबकि 15,500 टन गैस के साथ ‘ग्रीन आशा’ टैंकर 9 अप्रैल को भारतीय तट पर पहुंचेगा।


भारत अपनी कुल जरूरत का लगभग 60% एलपीजी आयात करता है, जिसमें से करीब 90% आपूर्ति पश्चिम एशिया से होती है। ऐसे में होर्मुज जलमार्ग के खुलने और टैंकरों के आगमन से देश में गैस सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में जहाजों की संख्या बढ़ने से ईंधन संकट का दबाव भी कम हो सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें